अंतरराष्ट्रीय धावक सुनील शर्मा पहुंचे ननखरी के पनोली में, युवाओं ने भी किया इनका सहयोग

रामपुर बुशहर, 29 अप्रैल

अंतरराष्ट्रीय धावक सुनील शर्मा  ने युथ क्लब पनोली  में अपने चैरटी रन कि मुहिम के अंतर्गत शिरकत की    सुनील शर्मा  एक अंतरराष्ट्रीय धावक है, जिन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया और बहुत से पुरुस्कार हासिल किए। सुनील शर्मा  बेसहारा बच्चों के लिए चैरटी रन कर रहे है, जिसमे यूथ क्लब पनोली द्वारा भी कुछ राशि   एकत्रित की और सुनील शर्मा  को इस नोबल मुहिम के लिए दिए। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय धावक सुनील शर्मा ने युवाओं का भी होंसला अफजाही की! और युवाओं को बताया कि अपना योगदान नेक कार्य में दें! उन्होंने बताया कि आज अपने लिए तो सब जिते आ रहे हैं लेकिन हमें दूसरों के लिए भी अपना योगदान देना चाहिए! इस दौरान उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और खेलों के प्रति अपना रूझान बढ़ाने का भी आग्रह किया! 

वही ं युवाओं ने अंतरराष्ट्रीय धावक सुनील शर्मा का क्षेत्र में आने पर आभार व्यक्त किया और उनकी सराहना की! उन्होंने बताया कि हमें सुनील शर्मा पर गौरव है जो आज देश में ही नहीं बाहरी देशों में भी जाने जाते हैं! 

फोटो कैप्शन

रामपुर बुशहर : अंतरराष्ट्रीय धावक सुनील शर्मा के साथ युवा! 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *