रामपुर बुशहर, 2 जुन
रामपुर बुशहर के किम गांव के इष्ट देवता साहेब नगेला की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमे सर्वसमिति से प्रधान अमर सिंह , उप प्रधान विनोद मेहता, सचिव रजनीश कायथ, कोषाध्यक्ष महेश नोहरा और राजेन्द्र चौहांन को भंडारी और साहील मेहता और देश राज कायथ को प्रेस सचिव चुना गया। वहीं हंस राज कायथ , कपिल , तुला राम, विशेषर चौहान, जीवन चौहान का चयन कार्यकर्ताओं के तौर पर किया गया।
वहीं प्रधान अमर सिंह ने बताया कि जो भी नई कार्यकारिणी के सदस्य हैं वह सभी देवता साहेब व क्षेत्र की जनता के लिए एकजुट होकर कार्य करेंगे। जिन जिन लोगों को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है वह अपनी जिम्मेदारी सही तरह से निभाएंगे। ताकि क्षेत्र के लोगों की जो देवता साहेब पर आस्था है वह बनी रहे।
फोटो कैप्शन
रामपुर बुशहर : देवता साहेब की नई कार्यकारिणी।