महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सजग व कटिबद्ध है पुलिस : एसपी शिमला संजीव गांधी 

रामपुर बुशहर,30 अप्रैल  

एसपी शिमला संजीव गांधी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस बेहद सजग है। वहीं सोमवार को संजीव गांधी अपने रामपुर दौरे पर थे। इसी दौरान उन्होंने पत्रकारों को बताया कि 

महिलाओं की सहूलियत के लिए हमारे हेल्पलाइन नम्बर जारी किए गए हैं। जिसके माध्यम से भी महिलाओं की समस्यायों को पुलिस द्वारा सुना जाता है और सुरक्षित करने का प्रयास किया जाता है। यदि महिलाओं को 

स्कूल, कालेज, घर, आफिस या शहर-बाजार जाते-आते समय अगर असुरक्षा महसूस हो तो अनदेखी करने की बजाय इसकी सूचना पुलिस को दें। मदद के लिए पुलिसकर्मी तत्काल पहुंचेंगे। एसपी शिमला ने बताया कि पुलिस महिला की सुरक्षा को लेकर कटिबद्ध है। उन्होंने बताया कि खासकर महिलाओं के मामले में हम बेहतर कार्य कर रहे हैं। 

बता दें कि महिलाओं को आज स्वयं जागरूक रहने की आवश्यकता है। ताकि अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकें। हालांकि सरकार व पुलिस प्रशासन अपना कार्य करती है। लेकिन फिर भी महिलाएं अपने आप को कहीं असुरक्षित महसूस करती है। ऐसे में महिलाओं को सशक्त बनाना जरूरी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *