मानव उत्थान सेवा समिति रामपुर बुशहर के सदस्य ने  जगतजन्नी माता राजेश्वरी की जयंती के उपलक्ष मरीजों को वितरित किए फल 

रामपुर बुशहर, 6 मार्च

मानव उत्थान सेवा समिति रामपुर बुशहर के सदस्य द्वारा सदगुरु देव  सतपाल महाराज  की प्रेरणा से जगतजन्नी माता राजेश्वरी की जयंती के उपलक्ष में  महात्मा गांधी चिकित्सा परिसर खनेरी रामपुर बुशहर  में दाखिल लगभग 150 मरीजों को फल वितरण किए गए। मानव उत्थान सेवा समिति रामपुर बुशहर के सदस्य खनेरी अस्पताल में पहुंचे जहां पर वे मौजूद मरीजों से मिले और उनका हाल चाल जाना! उसी के उपरांत उन्हें फल वितरण का कार्य किया गया! इस तरह का कार्य मानव उत्थान सेवा समिति रामपुर बुशहर के सदस्य हर साल जयंती के उपलक्ष्य पर करती रहती हैं! 

कार्यक्रम में मानव उत्थान सेवा समिति से महात्मा  सुधा बाई ,महात्मा  श्रद्धा बाई , ओघम राम,विजय शर्मा,शक्ति बहन,पीयूष प्रार्थी,जयपाल,प्रकाश आदि सदस्य मौजूद रहे।

फोटो कैप्शन

रामपुर बुशहर : मरीजों को फल वितरित करते हुए मानव उत्थान सेवा समिति रामपुर बुशहर के सदस्य! 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *