रामपुर बुशहर ,23 फरवरी
हिमाचल प्रदेश वन विभाग के प्रधान मुख्य अरण्यपाल अमिताभ गौतम ने रामपुर व सराहन का विभागीय दौरा किया। इस दौरान उप अरण्यपाल रामपुर गुरहर्ष सिंह ने रामपुर मंडल के अंतर्गत होने वाले मानव भालू संघर्ष की विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया। उसके पश्चात वन्यप्राणी प्रभाग वन विभाग के मुखिया ने शाहधार पंचायत के अंतर्गत आने वाले मानव भालु संघर्ष क्षेत्र का दौरा किया। साथ ही वहां की स्थानीय जनता के सवांद किया। मानव भालू संघर्ष को कम करने के विभिन्न उपायों से स्थानीय जनता को अवगत करवाया। उन्होंने वन विभाग के सभी फील्ड अधिकारियों एवं कर्मचारियों से भी फील्ड में आने वाली विभिन्न कठिनाईयों पर भी चर्चा की। उन्होंने वन्यप्राणी मंडल सराहन के अंतर्गत आने वाली जाजूराना प्रचनन केंद्र का भी दौरा किया। साथ ही वहाँ चले हुए विभिन्न कार्यों एवं व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। अरण्यपाल, वन वृत शिमला दक्षिण प्रीती भंडारी ने सराहन प्रचनन केंद्र के अंतर्गत किये जायें विभिन्न कार्यों से वन्यप्राणी प्रभाग के मुखिया को अवगत करवाया। उप अरण्यपाल सराहन अशोक नेगी ने सराहन जुजुराना प्रजनन केन्द्र में गत वर्षों के अंतर्गत प्राप्त की गई विभिन्न सफलताओं ओर उपलब्धियों से सभी को अवगत करवाया। प्रधान मुख्य अरण्यपाल अमिताभ गौतम ने वन वृत शिमला द्वारा किये जा विभिन्न कार्यों की सराहना की और सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी और कहा कि आप इसी तरह वन्यप्राणी प्रभाग वन विभाग को उन्नति के पथ पर अग्रसर करने के लिए पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के कार्य करते रहें। इस मौके पर वन परिक्षेत्र अधिकारी सराहन (वन्यप्राणी) शिवम अग्रिहोत्री, वन परिक्षेत्र अधिकारी सराहन कुंदन नेगी, उपवनराजिक सांगला गोपाल नेगी व वन्यप्राणी मंडल (सराहन )और वन मंडल रामपुर के विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।