नाथपा डैम से छोड़ा जाएगा अतिरिक्त पानी, नदी किनारे न जाने की सलाह

बढ़ते जल प्रवाह के मद्देनजर  145 क्यूमेक्स अतिरिक्त पानी छोड़ने का निर्णय

रामपुर बुशहर,24 अगस्त मीनाक्षी 

नाथपा डैम में बढ़ते जल प्रवाह को ध्यान में रखते हुए परियोजना प्रबंधन ने आज सुबह 8:30 बजे से डैम से अतिरिक्त पानी छोड़ना शुरू करने की सूचना दी है। परियोजना प्रबंधन के अनुसार डैम से करीब 145 क्यूमेक्स अतिरिक्त पानी छोड़ा जा रहा है, जिसके बाद नाथपा डैम से कुल अनुमानित 226 क्यूमेक्स पानी का डिस्चार्ज होगा।

जल प्रवाह बढ़ने के कारण नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि हो सकती है। इसे देखते हुए नाथपा झाकड़ी जलविद्युत परियोजना प्रबंधन ने आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है।

परियोजना प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि वे नदी के किनारे न जाएं और जलधारा के आसपास किसी भी प्रकार की गतिविधि से बचें। विशेषकर नदी किनारे रहने वाले लोगों और अन्य लोगों से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सतर्कता बरतने का आग्रह किया गया है।

परियोजना के प्रभारी जनसंपर्क की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि बढ़ते जल प्रवाह को देखते हुए आमजन सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें और नदी से पर्याप्त दूरी बनाए रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *