11 सितंबर को होगा जिला स्तरीय चुनाव, पुलिस अधीक्षक से शिष्टाचार भेंट कर पेंशनर्ज के लंबित मुद्दों पर हुई चर्चा
कुल्लू, 25 अगस्त, 25 अगस्त मीनाक्षी
पुलिस पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन जिला कुल्लू की मासिक बैठक मंगलवार को पुलिस लाइन कुल्लू के सभागार में अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त उप पुलिस अधीक्षक राम देव ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में करीब 60 पुलिस पेंशनर्ज ने भाग लिया। इस दौरान तीन नए सदस्यों बलवीर शर्मा, बलवंत सिंह और भादर सिंह ने एसोसिएशन की सदस्यता ग्रहण की। अध्यक्ष ने नए सदस्यों का स्वागत किया।
बैठक में ब्लॉक स्तर की पुरानी कार्यकारिणियों का तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर उन्हें भंग कर नई कार्यकारिणियों के गठन की चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई। एसोसिएशन के बायलॉज के अनुसार सभी सात ब्लॉकों की कार्यकारिणियों का गठन सर्वसम्मति से किया गया।
नई कार्यकारिणी में निरमंड ब्लॉक के प्रधान मोहन जोशी, सचिव ईश्वर सिंह, वरिष्ठ सलाहकार मोर ध्वज, प्रेस/संगठन सचिव गोपाल कश्यप तथा जिला डेलीगेट लच्छी राम, कश्मी राम व चंद्र शेखर चुने गए। आनी ब्लॉक में प्रधान अमर सिंह, सचिव सूरज प्रकाश, वरिष्ठ सलाहकार गुरदयाल सिंह चौधरी, प्रेस/संगठन सचिव टिकम सिंह तथा जिला डेलीगेट राम प्रकाश, उग्गम राम व अमर नैन बनाए गए।
बंजार ब्लॉक में भगत राम को प्रधान, लाल चंद को सचिव, डावे राम को वरिष्ठ सलाहकार, अनूप नेगी को प्रेस/संगठन सचिव तथा राम देव, राम सिंह व तावे राम को जिला डेलीगेट चुना गया। बालीचौकी ब्लॉक में तारा चंद प्रधान, बलवंत सिंह सचिव, लाल सिंह वरिष्ठ सलाहकार तथा भादर सिंह, नरेश चंद व पुरुषोत्तम राम जिला डेलीगेट चुने गए।
भुंतर ब्लॉक में ओम प्रकाश प्रधान, सोहन लाल सचिव, घनश्याम नेगी वरिष्ठ सलाहकार, राजेंद्र कुमार प्रेस/संगठन सचिव तथा टेक चंद, पुने राम व मोहर सिंह जिला डेलीगेट बने। कुल्लू ब्लॉक में मोहिंद्र सिंह प्रधान, कमला घई सचिव, रूम सिंह राणा वरिष्ठ सलाहकार, सुरेश कुमार प्रेस/संगठन सचिव तथा ऋषि राज, सुंदर सिंह व तुलसी राम जिला डेलीगेट चुने गए। नग्गर ब्लॉक में सुरेंद्र शर्मा प्रधान, पवन कुमार सचिव, श्याम लाल शर्मा वरिष्ठ सलाहकार, हीरा लाल नेगी प्रेस/संगठन सचिव तथा चेत राम, दुर्गा दास नेगी व चंद्र प्रकाश नेगी जिला डेलीगेट चुने गए।
चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद अध्यक्ष राम देव ठाकुर ने पांच ब्लॉकों की नवगठित कार्यकारिणियों को सम्मानित कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। निरमंड और आनी ब्लॉक की नई कार्यकारिणियों को दूरभाष तथा एसोसिएशन के ग्रुप के माध्यम से शुभकामनाएं दी गईं।
जिला स्तरीय चुनाव 11 सितंबर को
एसोसिएशन के जिला स्तरीय चुनाव 11 सितंबर 2026 को आयोजित होंगे। इसमें सभी सात ब्लॉकों की नवगठित कार्यकारिणियों के सदस्य एसोसिएशन के सदस्यों की मौजूदगी में भाग लेंगे।
पुलिस अधीक्षक से शिष्टाचार भेंट, लंबित मुद्दों पर हुई चर्चा
बैठक के बाद एसोसिएशन के अध्यक्ष राम देव ठाकुर ने हाल ही में जिला कुल्लू में तैनात पुलिस अधीक्षक से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ समय से पुलिस अधीक्षक से मिलने का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन उनके मुख्यालय से बाहर दौरों पर रहने के कारण मुलाकात नहीं हो पा रही थी।
भेंट के दौरान एसोसिएशन की गतिविधियों से पुलिस अधीक्षक को अवगत करवाया गया। पुलिस अधीक्षक ने 11 सितंबर को जिला स्तरीय चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद आयोजित होने वाली बैठक में शामिल होने की इच्छा जताई। इस दौरान पुलिस पेंशनर्ज से जुड़े कुछ लंबित मुद्दे भी उनके समक्ष रखे गए, जिन पर उन्होंने शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया कि किसी भी पुलिस पेंशनर्ज का थाना, चौकी या जिला कार्यालय स्तर पर कोई कार्य लंबित हो तो वह सीधे उनसे भी संपर्क कर सकता है। अध्यक्ष राम देव ठाकुर ने पुलिस अधीक्षक और उनकी पूरी टीम का एसोसिएशन को सहयोग प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया।

