रामपुर पब्लिक वरिष्ठ स्कूल नोगली में छात्रों ने रचाई मेहदी, विवेकानंद सदन प्रथम और टैगोर सदन दूसरे स्थान पर
रामपुर बुशहर, 31 अक्तूबर मीनाक्षी
रामपुर पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नोगली में कौरवा चौथ के उपलक्ष पर इंटर हाउस महेंदी कंपटीशन का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर सीमा सुद ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरक्त की। सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधानाचार्य बीआर सकसेना ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इसके बाद मुख्य अतिथि महोदया को निर्णायक मंडल की सीमिती में शामिल किया गया। निर्णायक मण्डल बच्चों द्वारा बनाई गई सुन्दर महेंदी के नमूने को देखकर आश्चर्य चकित रह गए और परिणाम निकालना बड़ा मुश्किल हो गया। काफी विचार विमर्श करने के बाद परिणाम निकाला गया! जिसमें विवेकानंद सदन प्रथम और टैगोर सदन दूसरे स्थान पर रहा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य और मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ऐसी क्रियाओं में हर विद्यार्थियों को भाग लेना चाहिए। इससे रचनात्मक एवम् क्रियात्मकगुणों का विकास होता है। इस अवसर पर विद्यालय की वरिष्ठ प्रशासिका शकुन्तला ठाकुर के अलावा अजना मेहता, अमिता चौहन, रूपा कश्यप ,प्रतिभा ,रजना कौशल, दीपिका ,पिंगला ,स्मृति, सुनिता एवम पंकज आदि मौजू रहे।