राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और हिमाचल निर्माताडॉक्टर यशवंत सिंह परमार ऐसी व्यक्तित्व है जिन्होंने देश और प्रदेश के भविष्य को निर्धारित करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और हिमाचल निर्माताडॉक्टर यशवंत सिंह परमार ऐसी व्यक्तित्व है जिन्होंने देश और प्रदेश के भविष्य को निर्धारित करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई यह विचार आज सचिव भाषा संस्कृति विभाग राकेश कंवर ने पंथा घाटी स्थित महात्मा गांधी एवं यशवंत सिंह परमार की स्मृति में स्थापित की गई निजी फोटो गैलरी के उद्घाटन अवसर पर व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वतंत्रता आंदोलन में देश को नई दिशा प्रदान की वहीं डॉ यशवंत सिंह परमार ने हिमाचल को निर्मित करने के लिए नई दिशा व मानक तय कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि निजी व्यक्ति द्वारा गया यह प्रयास अद्भुत व अभिनव है। उन्होंने महात्मा गांधी तथा डॉ यशवंत सिंह परमार के संबंध में दुर्लभ चित्र व जानकारी इस प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षक है। विश्वास जताया कि ना केवल प्रदेश अपितु बाहर से आने वाले पर्यटक व ज्ञानवर्धन के लिए आने वाले छात्र-छात्राएं इस गैलरी से लाभान्वित होंगे। उन्होंने राजेंद्र रात्रि के इस प्रयास की सराहना की।
गैलरी के निदेशक राजेंद्र अत्रि ने बताया कि गैलरी में 76 दुर्लभ चित्र डॉ यशवंत सिंह परमार के लगाए गए हैं जबकि 50 चित्र महात्मा गांधी जी के लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस कार्य को और अधिक विस्तार दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *