लोकसभा चुनाव को लेकर रामपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह ने विभिन्न संगठनों के साथ की बैठक

रामपुर बुशहर, 1 अप्रैल योगराज

प्रदेश के दो-तिहाई क्षेत्र में फैले मंडी लोकसभा क्षेत्र 

के रामपुर विधानसभा में चुनाव प्रचार अभियान को तेज करते हुए आज रामपुर में कांग्रेस के विभिन्न संगठनों की बैठकों का दौर चला। 

बैठकों में कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के पक्ष में प्रचार अभियान की । इन बैठकों में मंडी से वर्तमान सांसद प्रतिभा सिंह व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश के सर्वत्र विकास करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को कभी भुलाया नही जा सकता। 

उन्होंने कहा की सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपाई लगातार मुद्दा उठाते है कि कांग्रेस ने रामपुर के लिए क्या किया, इसके जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा के आयातित नेता कभी रामपुर के दूर दराज के क्षेत्रों में जाकर देखे कि वहां के निवासी कांग्रेस के बारे क्या सोचते है। हिमाचल ने सड़क, बिजली, पानी और शिक्षा के क्षेत्र में जो अभूतपूर्व कीर्तिमान स्थापित किए है वो प्रदेश में कांग्रेस की ही देन है। कांग्रेस ने हमेशा उस कार्यव्य को निभाया है जो प्रदेश की जनता ने उन पर विश्वास करके उन्हें सौंपा। और ये आने वाले समय में भी लगातार जारी रहेगा क्योंकि विकास एक सतत चलने वाला कार्य है जो कभी नहीं रुकता।

बैठकों को सातवां वित्तयोग के अध्यक्ष और स्थानीय विधायक  नंद लाल  ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य को प्रदेश का हर उम्र, हर वर्ग का आशीर्वाद प्राप्त है और वो एक बड़े बहुमत से जीतेंगे।

उन्होंने कहा की भाजपा चुनाव से पहले किए कांग्रेस के वायदों को मुद्दा बनाने में लगी हुई है । हालांकि ये पूरे होने शुरू हो भी गए है। परंतु कभी भाजपाई नेता बताए तो सही कि आपकी सरकार ने  2 करोड़ प्रति वर्ष नौकरी का वायदा किया था उसका क्या हुआ।

2014 में 432 रुपए में मिलने वाला गैस सिलेंडर 1270 तक पहुंचा दिया, अब चुनाव को देखते हुए कुछ काम किया है परंतु इसमें कोई शक नही कि यदि भाजपा सत्ता में आती है, हालांकि 2 चरणों के चुनाव से ऐसा लगता तो नही है, तो गैस सिलेंडर 1500 भी पर कर सकता है। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक भी विकास कार्य ऐसा नहीं है जो भाजपा  ने किया हो, ये हमेशा कांग्रेस के ही विकास कार्यों के रिबन काटते रहे।

आज सुबह से ही विभिन संगठनों कि बैठकों का दौर जारी रहा, इन बैठकों में महिला कांग्रेस, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन, युवा कांग्रेस, रामपुर ब्राह्मण समाज, रामपुर कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग,  पेंशनर एसोसिएशन और भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस शामिल रहे।

इन बैठकों को महिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकांता, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन अध्यक्ष तरुण कायथ, युवा कांग्रेस अध्यक्ष पवन चौहान, ब्राह्मण समाज, अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष चुन्नीलाल, और इंटक प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी सेवगी ने भी संबोधित किया।

फोटो कैप्शन

रामपुर बुशहर : बैठक में भाग लेने पहुंचे विभिन्न संगठनों के लोग।

रामपुर बुशहर : जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *