विश्व हिन्दू परिषद ने ज्यूरी में किया श्री राम नवमी का आयोजन ,स्थानीय हिन्दू समाज को भक्ति रस में डुबोया 

रामपुर बुशहर,6 अप्रैल योगराज भारद्वाज

विश्व हिन्दू परिषद जिला रामपुर द्वारा आज जिला के झाकरी प्रखंड के ज्यूरी स्थित उन्नू महादेव मंदिर में श्री राम नवमी के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम ज्यूरी के उपप्रधान अरुण शर्मा ने की। दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में एकल अभियान की व्यास  बहनो सुनीता ,रेजा और विहिप जिला रामपुर के धर्म प्रसार प्रमुख पीताम्बर शर्मा द्वारा संकीर्तन किया गया जिसमे स्थानीय हिन्दू समाज को भक्ति रस में डुबो दिया। संकीर्तन के पश्चात ज्यूरी बाजार में भव्य शोभा यात्रा निकली गयी जिसमे राम नाम धुन से एक मन्त्रमुग्ध करने वाला वातावरण बना। शोभायात्रा के बाद ज्यूरी चौक पर समूहिक हनुमान चालीस का पाठ किया गया और तत्पश्चात श्रीमद परमहंस स्वामी जय देवांगन आश्रम द्वारा श्री राम के जीवन और उनके आदर्शो को हिन्दू समाज के सामने रखा गया। स्वामी ने समाज में बढ़ रहे धर्मान्तरण जैसे अन्य कई समस्याओं पर भी समाज को चेताया। इसके बाद विहिप द्वारा प्रसाद वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद प्रान्त सोशल मीडिया प्रमुख  संदीप ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे जिन्होंने सबके सामने देश भर में विहिप द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी। विश्व हिन्दू परिषद की तरफ से जिला अध्यक्ष  सुरेश मेहता, उपाध्यक्ष  दुर्गा सिंह ठाकुर, जिला मंत्री  विष्णु शर्मा, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख बालकृष्ण शर्मा, प्रखंड निरमंड से  मूलराज ठाकुर,  चमन ठाकुर, नगर रामपुर अध्यक्ष पियूष मेहता , बजरंग दल नगर संयोजक अभिनव चौहान उपस्थित रहे।राष्ट्रीय स्वयं सेवक के जिला प्रचारक  पवन शर्मा, माननीय जिला संघचालक  अनिल वर्मा, खंड कार्यवाह  ताजेन्दर भंडारी,  वेद चौहान,  संजय ज़िंटू,  राहुल शर्मा आदि उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम द्वारा विश्व हिन्दू परिषद ने सामाजिक समरसता और हिन्दू एकता का सन्देश पुरे हिन्दू समाज को दिया।

फोटो कैप्शन

रामपुर बुशहर : कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *