स्वर्ग प्रवास से देवता साहेब के लौटने के बाद, मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान हुए शुरू 

रामपुर बुशहर,16 फरवरी योगराज

 स्वर्ग प्रवास से देवता साहेब छीजा कलेश्वर लौट आए हैं। उनके आने पर मंदिर के कपाट एक महीने के बाद आज खुल चुके हैं। इस दौरान क्षेत्र के लोगों में भी काफी उत्साह देखने को मिला। क्षेत्र के लोग मंदिर परिसर में पहुंचे और देवता साहेब छीजा कलेश्वर की पुजा अर्चना की और उनका आशीर्वाद लिया। देवताओं के स्वर्ग चले जाने पर उनके मंदिर सूने हो जाते हैं। इस दौरान क्षेत्र में देवताओं से संबंधित कोई भी कार्य नहीं किए जाते हैं।  वहीं, अब देवताओं के धरती लोक पर वापस आने पर क्षेत्र के लोग अपने आराध्य देवता के स्वागत के लिए सुबह से ही मंदिर परिसर में जुट गए थे। देवताओं की मूर्तियां देव रथों में अब सजा दी गई हैं। देवताओं की मूर्तियां स्वर्ग जाने से पूर्व रथों से उतार दी गई थीं। मंदिरों में नियमित पूजा-अर्चना शुरू कर दी गई है। स्वर्ग प्रवास पर रहते समय देवताओं को मंदिर के बाहर से आकाश की ओर धूप दिया जाता था। देवताओं के स्वर्ग में रहते समय शुभ कार्य नहीं किए जाते थे। अब सभी लोगों ने अपने आराध्य देवता का शुभ आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं, इस अवसर पर मंदिर भगवान भोले नाथ और देवता जय छीजा कलेश्वर के जयकारे से गूंज उठा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *