एसजेवीएन के 39वें स्थापना दिवस पर लूहरी परियोजना में मिनी मैराथन का आयोजन

कर्मचारियों, परिवारजनों और बच्चों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग, विजेताओं को किया सम्मानित

रामपुर बुशहर, 22 मई मीनाक्षी 

एसजेवीएन आगामी 24 मई को अपना 39वां स्थापना दिवस मनाने जा रहा है। इसी उपलक्ष्य में लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-1 (एलएचईपी-1) द्वारा शुक्रवार को मिनी मैराथन एवं रस्सा-कशी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कर्मचारियों, उनके परिवारजनों तथा आउटसोर्स कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना प्रमुख  विवेक शर्मा ने एसजेवीएन का ध्वज फहराकर किया। इसके बाद उन्होंने मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर परियोजना के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

समावेशी भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मिनी मैराथन को पुरुषों, महिलाओं एवं बच्चों के लिए विभिन्न आयु वर्गों की कुल आठ श्रेणियों में आयोजित किया गया। मैराथन एलएचईपी-1 कार्यालय बायल से शुरू होकर महेश रेजेंसी, निरसू में संपन्न हुई।

मिनी मैराथन के साथ कर्मचारियों के लिए रस्सा-कशी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसने पूरे कार्यक्रम में उत्साह और ऊर्जा का माहौल बनाए रखा।

कार्यक्रम के समापन पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में परियोजना प्रमुख  विवेक शर्मा ने मिनी मैराथन एवं रस्सा-कशी प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने प्रतिभागियों द्वारा दिखाए गए उत्साह, खेल भावना और जोश की सराहना करते हुए सभी विजेताओं को बधाई दी।

फोटो कैप्शन 

रामपुर बुशहर : प्रतियोगिता में भाग लेते हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *