रामपुर बुशहर, 27 मई मीनाक्षी
ग्राम पंचायत काशापाठ में पंचायत चुनाव के तहत हुए मतदान में प्यासु मल प्रधान निर्वाचित हुए हैं। उनकी जीत के बाद पंचायत क्षेत्र में समर्थकों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। प्यासु मल को एक ईमानदार, कर्मठ और जुझारू व्यक्ति के रूप में जाना जाता है, जिन्होंने हमेशा जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाया है।
ग्रामीणों का कहना है कि प्यासु मल लंबे समय से पंचायत के विकास कार्यों और लोगों की समस्याओं को लेकर सक्रिय रहे हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ खुलकर आवाज उठाने और पारदर्शिता के पक्षधर होने के कारण उन्हें जनता का भरपूर समर्थन मिला।
प्रधान चुने जाने के बाद प्यासु मल ने पंचायत की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी को साथ लेकर पंचायत के विकास के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि गांव की मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना, युवाओं और महिलाओं के लिए बेहतर योजनाएं लाना तथा पंचायत में पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
उनकी जीत को पंचायत में बदलाव और विकास की नई उम्मीद के रूप में देखा जा रहा है।

