नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया एसजेवीएन का 39वां स्थापना दिवस

नाटी किंग कुलदीप शर्मा” की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, स्टार अवार्डी एवं हेल्थ चैंपियन हुए सम्मानित

रामपुर बुशहर , 25 मई मीनाक्षी 

देश की गौरवशाली एवं सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में एसजेवीएन का 39वां स्थापना दिवस अत्यंत हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना प्रमुख, एनजेएचपीएस  राजीव कपूर द्वारा एसजेवीएन ध्वज के ध्वजारोहण के साथ सभी ने एसजेवीएन गीत को गाकर किया।

भव्य कार्यक्रम की श्रृंखला के अंतर्गत आयोजित “पीपल चॉइस एसजेवीएन स्टार अवार्ड” समारोह में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन एवं निगम के प्रति समर्पण भावना के लिए 8 कार्यपालक एवं गैर-कार्यपालक कर्मचारियों को अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक की ओर से परियोजना प्रमुख, एनजेएचपीएस  राजीव कपूर द्वारा सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त एनजेएचपीएस के हेल्थ चैंपियन विजेता को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर परियोजना प्रमुख  राजीव कपूर ने समस्त कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को एसजेवीएन के 39वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एसजेवीएन ने अपने समर्पण, अनुशासन एवं उत्कृष्ट कार्य संस्कृति के बल पर ऊर्जा क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर एक विशिष्ट पहचान स्थापित की है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से भविष्य में भी निगम की प्रगति, नवाचार एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने हेतु निरंतर योगदान देने का आह्वान किया।

उन्होंने सभी स्टार अवार्डी एवं हेल्थ चैंपियन विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियां अन्य कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं तथा इस प्रकार के सम्मान उत्कृष्ट कार्य संस्कृति को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

स्थापना दिवस समारोह का समापन रंगारंग सांस्कृतिक संध्या के साथ हुआ। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के सुप्रसिद्ध लोकगायक “नाटी किंग कुलदीप शर्मा” एवं उनकी टीम ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समस्त दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोक संस्कृति एवं संगीत से सराबोर इस सांस्कृतिक संध्या में उपस्थित दर्शकों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम का आनंद उठाया तथा पूरे परिसर में उत्सव जैसा वातावरण बना रहा।

फोटो कैप्शन 

रामपुर बुशहर : परियोजना प्रमुख के साथ कार्यक्रम में अन्य मौजूद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *