नाथपा बांध से आज 520 क्यूमेक्स अतिरिक्त पानी छोड़ा जाएगा

रेडियल गेट नंबर-3 से दोपहर 3:30 से 4:30 बजे तक होगी पानी की निकासी, डाउनस्ट्रीम में 601 क्यूमेक्स तक पहुंच सकता है प्रवाह

रामपुर बुशहर,31 अगस्त मीनाक्षी

नाथपा बांध के रेडियल गेट के रखरखाव कार्य के चलते सोमवार, 31 अगस्त 2026 को दोपहर 3:30 बजे से 4:30 बजे के बीच रेडियल गेट नंबर-3 से करीब 520 क्यूमेक्स अतिरिक्त पानी छोड़ा जाएगा।

परियोजना प्रबंधन के अनुसार इस दौरान नाथपा बांध के डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में कुल संभावित जल प्रवाह करीब 601 क्यूमेक्स तक पहुंच सकता है। इसमें रेडियल गेट से छोड़ा जाने वाला 520 क्यूमेक्स तथा एसएफटी से करीब 81 क्यूमेक्स पानी शामिल है।

प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि यदि बांध में पानी की आवक यानी इनफ्लो में और वृद्धि होती है, तो स्थिति के अनुसार अतिरिक्त पानी भी छोड़ा जा सकता है। इसके मद्देनजर डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में रहने वाले लोगों और अन्य लोगों से सतलुज नदी तथा नदी-नालों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की गई है।

परियोजना प्रमुख ने लोगों से विशेष सावधानी बरतने और निर्धारित अवधि के दौरान नदी के आसपास न जाने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *