नाथपा बांध से छोड़ा जाएगा 145 क्यूमेक्स अतिरिक्त पानी

4:30 में रेडियल गेट्स के जरिए होगी जल निकासी, डाउनस्ट्रीम में 226 क्यूमेक्स तक पहुंचेगा प्रवाह

रामपुर बुशहर, 29 अगस्त मीनाक्षी 

नाथपा बांध में जल की आवक लगातार बढ़ रही है। बढ़ते इनफ्लो को देखते हुए 29 अगस्त 2026 को शाम 4:30 बजे के बाद रेडियल गेट्स के माध्यम से करीब 145 क्यूमेक्स अतिरिक्त पानी छोड़ा जाएगा। इस संबंध में संबंधित प्रशासन एवं विभागों को सूचना जारी कर आवश्यक एहतियाती कदम उठाने के लिए अवगत करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार नाथपा बांध के डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में पानी का कुल अनुमानित प्रवाह करीब 226 क्यूमेक्स रहेगा। इसमें रेडियल गेट्स के माध्यम से छोड़ा जाने वाला लगभग 145 क्यूमेक्स पानी तथा एसएफटी  से करीब 81 क्यूमेक्स पानी शामिल है।

बांध प्रबंधन के अनुसार जल की आवक में यदि आगामी समय में और वृद्धि होती है, तो परिस्थितियों के अनुरूप अतिरिक्त पानी भी छोड़ा जा सकता है। ऐसे में नाथपा बांध के डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और नदी-नालों के आसपास अनावश्यक रूप से न जाने की सलाह दी गई है।

प्रशासन एवं संबंधित विभागों को स्थिति पर नजर रखने तथा आवश्यकता के अनुसार आगामी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए सूचना भेजी गई है। लगातार बढ़ रही जल आवक को देखते हुए सतलुज नदी के जलस्तर में संभावित वृद्धि को लेकर भी विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *