भाजपा रामपुर मंडल में विद्या चंद बने कार्यालय सचिवखोपड़ी वार्ड नंबर-5 के कार्यकर्ता को मिली नई जिम्मेदारीरामपुर बुशैहर

रामपुर बुशहर, 14 मई मीनाक्षी

भारतीय जनता पार्टी रामपुर मंडल ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए विद्या चंद, निवासी वार्ड नंबर-5 खोपड़ी, रामपुर बुशैहर को मंडल कार्यालय सचिव नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।
भाजपा मंडलाध्यक्ष नरेश चौहान द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि विद्या चंद पार्टी की रीति-नीति, सिद्धांतों और अनुशासन का पालन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। साथ ही उनसे राष्ट्रहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने की अपेक्षा भी जताई गई है।
नियुक्ति पत्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा गया है कि संगठन को मजबूत करने के लिए समर्पण और निष्ठा के साथ कार्य करना आवश्यक है।
मंडलाध्यक्ष नरेश चौहान ने विद्या चंद को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे पार्टी के दायित्वों का निर्वहन पूरी कर्तव्यपरायणता के साथ करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *