रामपुर एचपीएस की स्वच्छता रैली में बच्चों ने दिया स्वच्छता का संदेश, 110 विद्यार्थियों ने रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक

रामपुर बुशहर, 18 मई मीनाक्षी 

विद्युत मंत्रालय एवं निगमित कार्यालय के निर्देशानुसार एसजेवीएन लिमिटेड के रामपुर हाइड्रो पावर स्टेशन (रामपुर एचपीएस) में 16  से 31 मई तक “स्वच्छता पखवाड़ा” मनाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को रामपुर एचपीएस द्वारा एक स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया।

रैली में राजकीय माध्यमिक पाठशाला एवं राजकीय प्राथमिक पाठशाला ब्रो के 110 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों और अधिकारियों ने स्वच्छता संबंधी नारों एवं बैनरों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। रैली के दौरान स्वच्छ वातावरण और साफ-सफाई बनाए रखने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर परियोजना प्रमुख ई. विकास मारवाह ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों के माध्यम से समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के लिए सामूहिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देना है।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है और इसमें जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है।

इसके अतिरिक्त स्थानीय लोगों को जागरूक करने के लिए सार्वजनिक स्थलों एवं परियोजना प्रभावित पंचायतों के गांवों में हेल्प एज इंडिया द्वारा संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से स्वच्छता संबंधी पोस्टर भी लगाए गए। साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ दिलाकर अपने गांव एवं आसपास के क्षेत्रों को साफ-सुथरा रखने के लिए प्रेरित किया गया।

फोटो कैप्शन 

रामपुर बुशहर :  स्वच्छता अभियान रैली में भाग लेते हुए छात्र व अन्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *