12 एच.ए.एस. अधिकारी बदले


शिमला , 7 अक्तूबर योगराज भारद्वाज

राज्य सरकार ने देर सांय 12 एच.ए.एस. अधिकारियाें के तबादले किए हैं। इसके तहत साेशल मीडिया में सुर्खिया बटाेरने वाली एच.ए.एस. अधिकारी अाेशीन काे भाषा, कला एंव संस्कृति विभाग में सहायक सचिव के पद पर तैनाती दी है। बीते दिनाें उनकाें कार्मिक विभाग में रिपाेर्ट देने के अादेश जारी हुए थे। उनको एक मामले में नोटिस भी जारी हुआ था, जिसके बाद उनके पास किसी विभाग का दायित्व नहीं था। इसके अलावा पी.जी.अाई. चंडीगढ़ से वापस लाैटे घनश्याम दास काे नाैणी विश्वविद्यालय का रजिस्ट्रार लगाया गया है। इसी तरह नाैणी विश्वविद्यालय का रजिस्ट्रार नरेंद्र कुमार काे सहायक बंदाेंबस्त अधिकारी साेलन, रजनीश कुमार काे सहायक बंदाेबस्त अधिकारी साेलन से सहायक बंदाेबस्त अधिकारी अर्की, तैनाती का इंतजार कर रहे नरेश कुमार काे ए.सी.टू डी.सी. मंडी, राजीव ठाकुर काे उप सचिव हिमाचल प्रदेश राज्य चयन अायाेग हमीरपुर गिरीश सुरमा काे संयुक्त निदेशक राजस्व प्रशिक्षण संस्थान जाेगिंदरनगर, तहसीलदार थुनाग अमित कलथाईक काे सहायक सचिव ऊर्जा अाैर अाश्रेया शर्मा काे सहायक सचिव वित्त, अकांक्षा शर्मा काे तहसलीदार भुंतर से सहायक सचिव स्वास्थ्य, माेहित रत्न काे सहायक सचिव राजस्व एंव कुलवंत सिंह पाेटन काे सहायक सचिव शिक्षा के पदा पर तैनती दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *