शिमला,14 अप्रैल मीनाक्षी
लॉयन्स क्लब शिमला द्वारा रक्तदान सेवा परिवार सोसाइटी रामपुर को दो माह पूर्व किए गए वायदे अनुसार एम्बुलेंस प्रदान की है। रक्तदान सोसाइटी के मेंबर्स ने लॉयन्स क्लब शिमला के सदस्यों के साथ खनेरी अस्पताल में मुलाकात की थी। उस समय लॉयन्स क्लब शिमला ने खनेरी अस्पताल रामपुर को लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य के कर कमलों द्वारा दस स्ट्रेचर भेंट किए थे।
रक्तदान सेवा परिवार सोसाइटी के सदस्यों ने खनेरी अस्पताल में सोसाइटी द्वारा रामपुर क्षेत्र में किए जा रहे विभिन्न समाजिक कार्यों से क्लब के पदाधिकारियों को अवगत करवाया था। रामपुर क्षेत्र में एम्बुलेंस सेवा कम होने के बारे में जानकारी दी गई थी। जिसे लॉयन्स क्लब शिमला के पदाधिकारियों ने गंभीरता से सुना और उस ही दिन रक्तदान सेवा परिवार सोसाइटी को एक एम्बुलेंस देने का वादा किया था। जिसे शिमला क्लब द्वारा पूरा किया गया है। रक्तदान सेवा परिवार सोसाइटी के तमाम सदस्यों ने एम्बुलेंस सोसाइटी को भेंट किए जाने पर क्लब का हार्दिक धन्यवाद किया है। सोसाइटी के अध्यक्ष नितीश भारती ने बताया की सोसाइटी के पास अभी एक ही एम्बुलेंस मौजूद थी और मरीजों को प्रदेश में व प्रदेश से बाहर ले जाने में एक एम्बुलेंस की जरूरत थी, जिसे लॉयन्स क्लब शिमला ने पूरा किया है। सोसाइटी लॉयन्स क्लब शिमला की हमेशा आभारी रहेगी। साथ ही पूरी जिम्मेदारी के साथ एम्बुलेंस सेवा को चलाया जायेगा।
रक्तदान सोसाइटी ने लॉयन्स क्लब शिमला के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण वैध, उप प्रधान ओपी मेहता, पास्ट प्रेजिडेंस्ट जोनल चेयर पर्सन मनमोहन वर्मा, कोषाध्यक्ष केआर शर्मा, कर्म चंद शर्मा, अनिल सूद, प्रदीप सूद, दी देवेंद्र मेहता व संजीव खन्ना का आभार प्रकट किया है।

