ननखड़ी की शोली पंचायत में सर्वसम्मति से चुने गए प्रतिनिधि, हेमा दासी बनीं प्रधान, प्रदीप चंद उपप्रधान निर्वाचित

रामपुर बुशहर,16 मई मीनाक्षी

रामपुर उपमंडल के ननखड़ी विकास खंड की ग्राम पंचायत शोली में पंचायत चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हो गए। पंचायत में प्रधान, उप प्रधान, बीडीसी सदस्य सहित वार्ड सदस्यों का चयन बिना मतदान के सर्वसम्मति से किया गया।
पंचायत में हेमा दासी को प्रधान, प्रदीप चंद को उप प्रधान तथा अमर सिंह को बीडीसी सदस्य चुना गया। इसके अलावा पंचायत के विभिन्न वार्डों के लिए भी वार्ड सदस्यों का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया।
खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) ननखड़ी व आरो ननखड़ी ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायत चुनाव के लिए जिन उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे, उन्होंने अपने नामांकन वापस ले लिए, जिसके चलते सभी प्रतिनिधियों का चयन सर्वसम्मति से हो गया।
इस दौरान पंचायत क्षेत्र में पहुंचे चुनाव प्रेक्षक चमन राव (IFS) ने भी पंचायत के लोगों एवं उम्मीदवारों से बातचीत की। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया का जायजा लेते हुए कहा कि पंचायत में आदर्श आचार संहिता (MCC) का कोई उल्लंघन सामने नहीं आया है तथा पूरी चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है।
प्रेक्षक ने लोगों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने और पंचायत के विकास में सहयोग करने की अपील भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *