रामपुर बुशहर/कुमारसैन, 21 मई
जिला शिमला के बिथल क्षेत्र में पठानिया एलोपैथिक मेडिकल सेंटर को अंग्रेजी दवाइयों के वितरण एवं बिक्री के लिए ड्रग लाइसेंस जारी किया गया है। ड्रग ऑफिसर विद्या सेन नेगी द्वारा यह लाइसेंस आगामी पांच वर्षों के लिए प्रदान किया गया। सेंटर की स्थापना कुसुम पठानिया के नेतृत्व में की गई है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण एवं प्रमाणित एलोपैथिक दवाइयाँ उचित दरों पर उपलब्ध करवाना है।
सेंटर प्रबंधन ने बताया कि वर्तमान समय में ऑनलाइन माध्यमों से नकली एवं कम गुणवत्ता वाली दवाइयों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में यह मेडिकल सेंटर गुणवत्ता, पारदर्शिता और विश्वास को प्राथमिकता देते हुए होलसेल एवं रिटेल दोनों स्तरों पर सेवाएँ प्रदान करेगा।
सेंटर के होलसेल हिमाचल प्रदेश सेल ऑफिसर ईएच डॉ. संजीव पठानिया ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य प्रदेश के सभी रजिस्टर्ड मेडिकल स्टोरों तक प्रमाणित एवं गुणवत्तापूर्ण दवाइयाँ पहुंचाना है, ताकि आम रोगियों को सुरक्षित और विश्वसनीय उपचार मिल सके।
उन्होंने बताया कि यह केंद्र एलोपैथिक विभाग एवं मॉडर्न फार्मेसी प्रणाली के अंतर्गत लाइसेंस प्राप्त संस्थान है, जिसे ड्रग ऑफिसर विद्या सेन नेगी तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में स्थापित किया गया है। वहीं एडीसी सनी कौशल के प्रोत्साहन एवं अध्यक्षता में लाइसेंस जारी किया गया।
प्रबंधन के अनुसार यह मेडिकल सेंटर स्वास्थ्य विभाग, बीएमओ, सीएमओ एवं ड्रग विभाग के नियमों और निगरानी के तहत कार्य करेगा। केंद्र में 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही आईजीएमसी, पीजीआई तथा अन्य बड़े सरकारी एवं निजी अस्पतालों में उपयोग होने वाली आवश्यक दवाइयाँ उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। यदि कोई विशेष दवा उपलब्ध नहीं होगी तो उसे भी उचित प्रक्रिया के माध्यम से मंगवाने की सुविधा दी जाएगी।
सेंटर प्रबंधन ने हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग, एलोपैथिक विभाग, सभी ड्रग ऑफिसर्स, एडीसी सनी कौशल एवं संबंधित अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कम समय में लाइसेंस जारी होने से यह स्वास्थ्य सेवा पहल संभव हो पाई है।
जनता की सेवा और स्वास्थ्य सुरक्षा को समर्पित रहेगा केंद्र
पठानिया एलोपैथिक मेडिकल सेंटर प्रबंधन ने कहा कि यह केंद्र भविष्य में भी जनता की सेवा, गुणवत्तापूर्ण दवाओं की उपलब्धता तथा स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।

