एसजेवीएन के 39वें स्थापना दिवस पर रामपुर एचपीएस में आयोजित हुए विविध कार्यक्रम, परियोजना प्रमुख विकास मारवाह रहे मुख्यातिथि के तौर पर मौजूद 


रामपुर बुशहर,25  मई मीनाक्षी 

रामपुर जल विद्युत परियोजना में 24 मई  को एसजेवीएन का 39वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह, गरिमा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर परियोजना परिसर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ परियोजना प्रमुख  विकास मारवाह द्वारा शहीद स्मारक, दत्तनगर में परियोजना निर्माण कार्यों के दौरान दिवंगत हुए कर्मियों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुआ। इसके उपरांत परियोजना प्रमुख द्वारा खेल मैदान, दत्तनगर में एसजेवीएन ध्वज फहराया गया तथा सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।

अपने संबोधन में  विकास मारवाह ने कहा कि एसजेवीएन ने ऊर्जा क्षेत्र में निरंतर प्रगति करते हुए देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है तथा रामपुर जल विद्युत परियोजना इस उपलब्धि में अपनी अहम भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि निगम केवल विद्युत उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक दायित्वों के निर्वहन हेतु शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में भी निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से समर्पण, अनुशासन एवं टीम भावना के साथ कार्य करते हुए निगम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर “पीपल्स चॉइस एसजेवीएन स्टार अवार्ड” के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यपालक श्री कपिल देव, उप प्रबंधक , पीएचईएम और  विपिन सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक, पीएचएमएम एवं गैर-कार्यपालक श्रीमती निधि, कनिष्ठ अधिकारी, प्रोजेक्ट हॉस्पिटल और  उमेश कुमार, टेक्नीशियन, ओपीएच को सम्मानित किया गया। साथ ही परियोजना के हेल्थ चैंपियन विजेता प्रेमी देवी, कनिष्ठ अधिकारी एवं  निधि, कनिष्ठ अधिकारी, प्रोजेक्ट हॉस्पिटल, को भी विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

स्थापना दिवस समारोह के अंतर्गत दोपहर के समय कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के लिए विभिन्न मनोरंजक खेल एवं फन गेम्स का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वहीं सायंकाल एक भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया, जिसने पूरे वातावरण को उत्साह एवं उमंग से भर दिया।

कार्यक्रम के दौरान रामपुर एचपीएस के विभिन्न विभागाध्यक्ष, अधिकारी एवं कर्मचारी अपने परिवारजनों सहित उपस्थित रहे तथा सभी ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता की।

फोटो कैप्शन 

रामपुर बुशहर : कार्यक्रम के दौरान परियोजना प्रमुख विकास मारवाह व अन्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *