एसजेवीएन फाउंडेशन ने रामपुर आयुर्वेदिक अस्पताल को दी आधुनिक बायोकेमिस्ट्री एनालाइज़र मशीन


सीएसआर के तहत मिली सुविधा, रामपुर सहित शिमला, किन्नौर और कुल्लू के हजारों मरीजों को होगा लाभ

रामपुर बुशहर, 17 जुलाई मीनाक्षी 

एसजेवीएन फाउंडेशन ने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत रामपुर जल विद्युत स्टेशन (एचपीएस), बायल के माध्यम से गुरुवार को आयुर्वेदिक अस्पताल, रामपुर बुशहर में फुली ऑटो बायो केमिस्ट्री एनालाइज़र मशीन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर रामपुर एचपीएस के परियोजना प्रमुख ई. विकास मारवाह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

अस्पताल में प्रतिवर्ष लगभग 40 से 42 हजार बाह्य रोगियों (ओपीडी) तथा करीब एक हजार अंतरंग रोगियों (आईपीडी) का उपचार किया जाता है। अस्पताल में मरीजों को विभिन्न आवश्यक जांचें निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। नई अत्याधुनिक मशीन स्थापित होने से मरीजों को कम समय में अधिक सटीक एवं गुणवत्तापूर्ण जांच सुविधा मिलेगी।

इस सुविधा का लाभ रामपुर, कुमारसैन और ननखड़ी (जिला शिमला), निचार (जिला किन्नौर) तथा निरमंड और आनी (जिला कुल्लू) के हजारों मरीजों को मिलेगा। इससे विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क जांच सेवाओं का लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परियोजना प्रमुख ई. विकास मारवाह ने कहा कि एसजेवीएन समाज के समग्र विकास और जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार से क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सशक्त होंगी तथा मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर संजीव शर्मा (उप महाप्रबंधक, इलेक्ट्रिकल),  कौशल्या देवी नेगी (उप महाप्रबंधक, आरएंडआर/सीएसआर), डॉ. रोहिणी शर्मा (उप मंडलीय आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी) सहित आयुर्वेदिक विभाग एवं रामपुर एचपीएस के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

फोटो कैप्शन 

रामपुर बुशहर :  आयुर्वेदिक अस्पताल में महाप्रबंधक व डाक्टर।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *