SJVN के पूर्व चेयरमैन नंद लाल शर्मा का निधन, ऊर्जा क्षेत्र ने खोया दूरदर्शी नेतृत्व

हिमाचल प्रदेश के ऊना निवासी थे नंद लाल शर्मा, SJVN के विस्तार में निभाई थी अहम भूमिका

हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (HERC) के चेयरमैन एवं SJVN लिमिटेड के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (CMD) नंद लाल शर्मा का निधन हो गया। उनके निधन से ऊर्जा क्षेत्र में शोक की लहर है। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के निवासी नंद लाल शर्मा ने अपने कार्यकाल के दौरान SJVN को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और देशभर में कंपनी के विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि नंद लाल शर्मा का SJVN के विकास और विद्युत क्षेत्र में योगदान सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

नंद लाल शर्मा वर्तमान में हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (HERC) के चेयरमैन के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनके निधन से हिमाचल प्रदेश सहित पूरे ऊर्जा क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। श्रद्धांजलि स्वरूप विभिन्न सामाजिक, प्रशासनिक और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *