रामपुर बुशहर ,28 जुलाई
रामपुर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न जलविद्युत परियोजनाओं से प्राप्त एक प्रतिशत पोस्ट कमीशनिंग लोकल एरिया डेवलपमेंट फंड (LADF) के तहत वर्ष 2011-12 से 2024-25 तक कुल 72.8827 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। यह राशि क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए उपलब्ध कराई गई है।
जानकारी देते हुए एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने बताया कि
प्राप्त आंकड़ों के अनुसार रामपुर जलविद्युत परियोजना से सर्वाधिक 65.0818 करोड़ रुपये प्राप्त हुए। इसके अलावा कुट परियोजना से 2.4601 करोड़, अपर नांटी से 1.1520 करोड़, जोगिनी परियोजना से 1.0372 करोड़, जोगनी-2 से 0.8983 करोड़, लोअर नांटी से 0.8943 करोड़, ज्यूरी से 0.6084 करोड़, करेरी से 0.4868 करोड़ तथा कोटागढ़ परियोजना से 0.2638 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं।
वहीं, रामपुर जलविद्युत परियोजना बायल (RHEP Bayal) से दत्तनगर की 343 प्रभावित परिवारों के लिए एक प्रतिशत मुफ्त बिजली की आय के तहत वर्ष 2016-17 से 2020-21 तक कुल 3.94 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इस मद में वर्तमान में 28.19 लाख रुपये की राशि एसडीएम/तहसीलदार रामपुर के पास शेष बताई गई है।
इसके अलावा वर्ष 2021-22 से 2025-26 तक की राशि अभी राज्य सरकार स्तर पर लंबित है, जिसका भुगतान प्रभावित परिवारों को होना बाकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबित राशि का शीघ्र वितरण किया जाए, ताकि प्रभावित परिवारों को समय पर इसका लाभ मिल सके। साथ ही एलएडीएफ निधि का उपयोग क्षेत्र में सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास पर प्रभावी ढंग से किए जाने की भी मांग उठाई जा रही है।

