नाथपा झाकड़ी पावर स्टेशन में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई विजयदशमी

परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने दिया सत्य और अच्छाई के मार्ग पर चलने का संदेश

रामपुर बुशहर, 21 अक्टूबर मीनाक्षी 

 एसजेवीएन के 1500 मेगावाट नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में विजयदशमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सिंदूर उत्सव के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का विधिवत विसर्जन किया गया। वहीं, सायंकाल आयोजित रावण दहन कार्यक्रम के माध्यम से बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया गया।

दुर्गा पूजा के समापन पर आयोजित सिंदूर उत्सव में महिलाओं ने मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित किया और एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर सुख-समृद्धि एवं अखंड सौभाग्य की कामना की। इसके बाद ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच मां दुर्गा की प्रतिमा का विधिवत विसर्जन किया गया।

इस दौरान परियोजना प्रमुख राजीव कपूर अपनी धर्मपत्नी सहित स्टेशन के अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारजनों के साथ शामिल हुए। सभी ने मां दुर्गा से पावर स्टेशन की निरंतर प्रगति, समृद्धि और सभी के सुख-कल्याण की कामना की।

रावण दहन के साथ दिया अच्छाई की विजय का संदेश

विजयदशमी की शाम आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान करते हुए उनके आदर्शों, मर्यादा और सत्य के मार्ग पर चलने की सीख दी। उन्होंने कहा कि विजयदशमी का पर्व हमें बुराई का त्याग कर सत्य और अच्छाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

फोटो कैप्शन 

रामपुर बुशहर: कार्यक्रम के दौरान परियोजना प्रमुख व अन्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *