नंद लाल के निधन पर रामपुर में शोक की लहर, लवी मेले की 3 और 4 नवम्बर की गतिविधियां स्थगित

उपमंडल प्रशासन ने जताया गहरा दुख, विकास में उनके योगदान को किया याद

रामपुर बुशहर, 3 नवंबर मीनाक्षी

हिमाचल प्रदेश सातवें वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नंद लाल के आकस्मिक निधन से रामपुर क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। उनके निधन पर उपमंडल प्रशासन रामपुर बुशहर ने गहरा शोक एवं दुख व्यक्त किया है।

उपमंडलाधिकारी (ना.) रामपुर बुशहर की ओर से जारी प्रेस नोट में कहा गया कि नंद लाल का निधन रामपुर क्षेत्र और समस्त प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान और क्षेत्र के विकास के लिए किए गए कार्यों को हमेशा याद रखा जाएगा। प्रशासन ने दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। साथ ही ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

वहीं, नंद लाल के आकस्मिक निधन के चलते अंतरराष्ट्रीय लवी मेला-2026 के तहत मंगलवार, 3 और 4 नवंबर को आयोजित होने वाली सभी पूर्व निर्धारित गतिविधियों को स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में उपमंडल प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रेस नोट जारी कर आम जनता को सूचित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *