तलाई और बद्राश में चला ‘स्वच्छ फूड स्ट्रीट’ अभियान

स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को बांटी स्वच्छता सामग्री, गीले-सूखे कचरे के लिए दिए अलग डस्टबिन

रामपुर बुशहर, 24 सितंबर मीनाक्षी 

 स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के तहत रामपुर एचपीएस की ओर से तलाई और बद्राश में ‘स्वच्छ फूड स्ट्रीट’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एनएच-05 के किनारे स्ट्रीट फूड का कारोबार करने वाले स्थानीय विक्रेताओं के लिए किया गया।

परियोजना प्रमुख ई. विकास मारवाह के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान खाद्य विक्रेताओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें स्वच्छता किट और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाने के साथ स्वच्छ पेयजल के लिए कैंपर भी दिए गए। इसके अलावा गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने के लिए अलग डस्टबिन उपलब्ध करवाए गए।

कार्यक्रम का उद्देश्य स्ट्रीट फूड विक्रेताओं और आम लोगों को स्वच्छ खाद्य पदार्थ, व्यक्तिगत स्वच्छता, आसपास की सफाई और कचरे के उचित निस्तारण के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान स्वच्छ और स्वस्थ खाद्य वातावरण बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।

परियोजना प्रमुख ई. विकास मारवाह ने विक्रेताओं और स्थानीय लोगों से गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखने तथा कचरे का उचित निस्तारण सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त रखने के लिए सभी की सहभागिता जरूरी है। सामूहिक प्रयास और जनभागीदारी से स्वच्छता के क्षेत्र में स्थायी बदलाव लाया जा सकता है।

फोटो कैप्शन 

रामपुर बुशहर : स्वच्छता अभियान में भाग लेते हुए परियोजना के कर्मचारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *