रामपुर डाक मंडल में पीएलआई-आरपीएलआई एजेंटों की भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन

स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर, डाक जीवन बीमा सेवाओं के विस्तार पर जोर

रामपुर बुशहर, 26 जून मीनाक्षी

रामपुर डाक मंडल ने डाक जीवन बीमा (पीएलआई) एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा (आरपीएलआई) योजनाओं के विस्तार के लिए एजेंटों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। मंडल की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 20 जुलाई तक अपने आवेदन आवश्यक दस्तावेजों सहित अधीक्षक डाकघर, रामपुर डाक मंडल कार्यालय में जमा कर सकते हैं।

डाक विभाग की इस पहल को स्थानीय युवाओं और बेरोजगारों के लिए रोजगार के अवसर के रूप में देखा जा रहा है। चयनित एजेंट डाक जीवन बीमा योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने और ग्रामीण क्षेत्रों में बीमा सेवाओं के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

अधीक्षक डाकघर रामपुर मंडल दिनेश ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आवश्यक पात्रता एवं दस्तावेजों की जानकारी नजदीकी डाकघरों से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि योग्य अभ्यर्थी अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

भर्ती प्रक्रिया, पात्रता मानदंड तथा आवश्यक दस्तावेजों की विस्तृत जानकारी क्षेत्र के सभी डाकघरों में उपलब्ध कराई गई है। किसी भी प्रकार की जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए अधीक्षक डाकघर, रामपुर बुशहर के दूरभाष नंबर 01782-234032 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *