रामपुर बुशहर, 31 मार्च
सर्वपल्ली राधाकृष्णन बीएड व एमएड संस्थान नोगली (बालना), रामपुर बुशहर में पांच दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 25 मार्च, 2023 से 29 मार्च, 2023 तक आयोजित की गई। 29 मार्च 2023 बुधवार को समापन समारोह में संस्थान के अध्यक्ष डॉ० मुकेश शर्मा मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। पांच दिवसीय प्रतियोगिता में प्रशिक्षु छात्र छात्राओं के द्वारा चैस, टेबल टेनिस, कैरम, वॉलीबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन , रस्साकसी, थ्री लेगड रेस, 100 मीटर रेस, शॉट पुट, ट्रिपल जंप ,लॉन्ग जंप, आदि प्रतिस्पर्धाओं में भाग लिया। हाई जंप महिला में प्रथम स्थान ज्योति (आरौबिन्दो सदन) द्वितीय स्थान (विवेकानंद सदन) हाई जंप पुरुषों में प्रथम स्थान अनिल (औरोबिंदो सदन) द्वितीय स्थान सौरभ (गांधी सदन) ने प्राप्त किया। लॉन्ग जंप महिला में प्रथम स्थान भावना (टैगोर सदन) द्वितीय स्थान रवीना (विवेकानंद सदन) लॉन्ग जंप पुरुषों में प्रथम स्थान सौरभ (औरोबिंदो सदन) द्वितीय स्थान मनीष (टैगोर सदन) ने प्राप्त किया। थ्रि वेगड़ रेस महिला में प्रथम स्थान राजकुमारी और पुनीता (औरोबिंदो सदन) द्वितीय स्थान रूबल और रवीना (विवेकानंद सदन) इसी तरह पुरुषों में प्रथम स्थान दुष्यंत और करणवीर (विवेकानंद सदन) द्वितीय स्थान राहुल और प्रतीक (टैगोर सदन) ने प्राप्त किया। 100 मीटर रेस महिला में प्रथम स्थान अनुजा (औरोबिंदो सदन) द्वितीय स्थान भावना (टैगोर सदन) पुरुषों में प्रथम स्थान अनिल (औरोबिंदो सदन) द्वितीय स्थान करणवीर (विवेकानंद सदन) ने प्राप्त किया। चैस महिला में प्रथम स्थान प्रियंका (गांधी सदन) द्वितीय स्थान ममता (गांधी सदन) पुरुषों में प्रथम स्थान विक्रांत और (औरोबिंदो सदन) द्वितीय स्थान कुलदीप (औरोबिंदो सदन) ने प्राप्त किया। एकल बैडमिंटन महिला में प्रथम स्थान स्मृति (गांधी सदन) द्वितीय स्थान संतिशा (विवेकानंद सदन) पुरुषों में प्रथम स्थान वैभव (गांधी सदन) द्वितीय स्थान पुष्पेंद्र (विवेकानंद सदन) ने प्राप्त किया। डबल बैडमिंटन महिला में प्रथम स्थान रुबल और उर्वशी (विवेकानंद सदन) द्वितीय स्थान प्रीति और संचिता( गांधी सदन) डबल बैडमिंटन पुरुषों में प्रथम स्थान करणवीर और विजय (विवेकानंद सदन) द्वितीय स्थान लोकेश और कुलदीप और (औरोबिंदो सदन) ने प्राप्त किया। टेबल टेनिस महिला में प्रथम स्थान अंकिता (टैगोर सदन) द्वितीय स्थान भावना (टैगोर सदन) पुरुषों में प्रथम स्थान करण (विवेकानंद सदन) द्वितीय स्थान वैभव (गांधी सदन) ने प्राप्त किया। डबल टेबल टेनिस महिला में प्रथम स्थान पल्लवी और रमन (गांधी सदन ) द्वितीय स्थान अर्चना और नीना (टैगोर सदन) इसी तरह पुरुषों में प्रथम स्थान रसैन और गोविंद (औरोबिंदो सदन) द्वितीय स्थान दिव्यम और यतीन (गांधी सदन) ने प्राप्त किया। एकल कैरम महिला में प्रथम स्थान अर्पणा (औरोबिंदो सदन) द्वितीय स्थान ममता (औरोबिन्दो सदन) पुरुषों में प्रथम स्थान राजेंद्र (टैगोर सदन) द्वितीय स्थान करन (विवेकानंद सदन) ने प्राप्त किया। डबल कैरम महिला में प्रथम स्थान अंकिता और दमयंती( टैगोर सदन) द्वितीय स्थान दिव्या और चांद (गांधी सदन) पुरुषों में प्रथम स्थान अभिषेक और शुभम (टैगोर सदन) द्वितीय स्थान वैभव और साहिल (गांधी सदन) ने प्राप्त किया। क्रिकेट महिला में प्रथम स्थान विवेकानंद सदन द्वितीय स्थान गांधी सदन इसी तरह पुरुषों में प्रथम स्थान टैगोर सदन द्वितीय स्थान विवेकानंद सदन ने प्राप्त किया। शॉटपुट महिला में प्रथम स्थान अवंतिका (गांधी सदन) द्वितीय स्थान श्रीतिमा (विवेकानंद सदन) पुरुषों में प्रथम स्थान रमन (औरोबिंदो सदन) द्वितीय स्थान गुलशन (टैगोर सदन( ने प्राप्त किया। वॉलीबॉल महिला में प्रथम स्थान गांधी सदन द्वितीय स्थान और औरोबिंदो सदन इसी तरह पुरुषों में प्रथम स्थान गांधी सदन द्वितीय स्थान विवेकानंद सदन ने प्राप्त किया। ट्रिपल जंप महिला में प्रथम स्थान भावना (टैगोर सदन) द्वितीय स्थान दमयंती (गांधी सदन) इसी तरह पुरुषों में प्रथम स्थान सौरभ (गांधी सदन) द्वितीय स्थान मनीष (टैगोर सदन) ने प्राप्त किया। सेक दौड़ महिला में प्रथम स्थान मुस्कान (विवेकानंद सदन) द्वितीय स्थान अनुजा (औरोबिंदो सदन) और पुरुषों में प्रथम स्थान राहुल (टैगोर सदन) द्वितीय स्थान मनोज (औरोबिनदो सदन) ने प्राप्त किया। रस्साकसी महिला में प्रथम स्थान टैगोर सदन द्वितीय स्थान गांधी सदन और पुरुषों में प्रथम स्थान टैगोर सदन द्वितीय स्थान विवेकानंद सदन ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समग्र प्रदर्शन का खिताब टैगोर सदन ने हासिल किया।
संस्थान के अध्यक्ष डॉ० मुकेश कुमार शर्मा जी ने प्रतियोगिता समारोह आयोजन के लिए सभी प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को पुरस्कृत किया। अध्यक्ष महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि खेल हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण भाग है। मजबूत राष्ट्र के लिए युवाओं को मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक रूप से सशक्त बनाने में खेल का बहुत बड़ा योगदान है। खेल गतिविधियों छात्रों की कार्य शक्ति को दोगुना कर देती है। खेल प्रतियोगिता करवाने का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास करना है।
खेलकूद प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ ० नवीन कुमार मोक्टा जी ने अपने संबोधन में कहा कि खेल एक शारीरिक क्रिया है खेल के माध्यम से आपसी सहयोग, अनुशासन, आत्मविश्वास, विकसित होता है। कोई भी खेल खेलना मन को एकाग्र करने का सबसे अच्छा तरीका होता है। यह एकाग्रता और स्मरण शक्ति को बढ़ाता है और मस्तिष्क को सकारात्मक विचारों से भरता है। इस अवसर पर संस्थान के सभी शिक्षक व गैरशिक्षक वर्ग उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन
रामपुर बुशहर : कार्यक्रम में मौजूद प्रशिक्षु व अन्य!