अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 218 बोतलें बरामद

 

रामपुर बुशहर,30 अप्रैल मीनाक्षी 

जिला शिमला पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार,  29 अप्रैल  को थाना रामपुर की पुलिस टीम नोगली क्षेत्र में नियमित गश्त पर थी। इस दौरान एक संदिग्ध वाहन को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन से विभिन्न ब्रांड की कुल 218 बोतल अवैध शराब बरामद की गई।

बरामद शराब में ट्यूबोर्ग बीयर, ब्लेंडर्स प्राइड, रॉयल स्टैग, ऑल सीजन, रॉयल चैलेंज, स्टर्लिंग रिजर्व, सोलन नं.1, आइकोनिक व्हाइट, नाटी नं.1 तथा ऊना नं.1 शामिल हैं।

वाहन में सवार दो व्यक्तियों की पहचान मुनीश कुमार (24) निवासी गांव शनोग, तहसील करसोग, जिला मंडी तथा संजय कुमार (33) निवासी गांव चिमनी, तहसील आनी, जिला कुल्लू के रूप में हुई है। दोनों आरोपी शराब की खेप के संबंध में कोई वैध परमिट प्रस्तुत नहीं कर पाए।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना रामपुर में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39(1)(a) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *