​रामपुर: नाबालिग से दरिंदगी, गर्भवती होने पर हुआ पाप का खुलासा, 

रामपुर बुशहर,29 अप्रैल

शिमला जिला के रामपुर क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहाँ एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। घटना का खुलासा तब हुआ जब स्वास्थ्य खराब होने के बाद जांच में पीड़िता के गर्भवती होने की पुष्टि हुई।

​परिजनों के उड़े होश, जांच में हुआ खुलासा 

मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ समय से नाबालिग की तबीयत खराब चल रही थी। शुरू में परिजनों ने इसे सामान्य बीमारी समझा, लेकिन सुधार न होने पर जब चिकित्सीय जांच करवाई गई, तो रिपोर्ट देख परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। रिपोर्ट में नाबालिग के गर्भवती होने की बात सामने आई। इसके तुरंत बाद परिजनों ने बिना देरी किए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

​पुलिस की त्वरित कार्रवाई 

शिकायत मिलते ही रामपुर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है और महिला पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में उसके बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

आरोपी ने बहला-फुसलाकर बनाया शिकार

पीड़ित पक्ष के अनुसार, आरोपी की पहचान आशीष (उर्फ आशु) पुत्र जगदीश, निवासी सरपारा (रामपुर) के रूप में हुई है। आरोपी रामपुर में क्लास-III वर्कर के रूप में कार्यरत है और उसने रचोली में एक कमरा किराए पर ले रखा था। आरोप है कि आशीष ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने कमरे पर बुलाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, जिसके चलते वह गर्भवती हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *