ध्वजारोहण, सांस्कृतिक संध्या और फन गेम्स रहे आकर्षण का केंद्र
रामपुर बुशहर,25 मई मीनाक्षी
एसजेवीएन के 39वें स्थापना दिवस का आयोजन 24 मई को लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-1 में बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना प्रमुख एलएचईपी-1 विवेक शर्मा द्वारा एसजेवीएन ध्वजारोहण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
इस अवसर पर आरएचपीएस के परियोजना प्रमुख विकास मारवाह, अल्का जासवाल, अरविन्द गुप्ता, संजीव कौशल सहित विभिन्न विभागाध्यक्ष, अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को आकर्षक एवं मनोरंजक बनाने के लिए बच्चों, महिलाओं तथा कपल्स के लिए विभिन्न प्रकार के फन गेम्स आयोजित किए गए। प्रतिभागियों ने इन गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विजेताओं को मौके पर ही पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
‘एसजेवीएन स्टार अवार्ड्स’ से सम्मानित हुए कर्मचारी
स्थापना दिवस समारोह के दौरान परियोजना प्रमुख विवेक शर्मा ने ‘पीपुल्स चॉइस-एसजेवीएन स्टार अवार्ड्स’ के विजेता मनीष धीमान एवं निशांत कुमार को सम्मानित किया। यह पुरस्कार कर्मचारियों को कंपनी के साझा विजन की प्राप्ति हेतु उनके उत्कृष्ट कार्य, ऊर्जा एवं प्रेरणादायक योगदान के लिए प्रदान किया जाता है।
पंजाबी गायक दलजीत सिंह और ममता भारद्वाज ने बांधा समां
सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में पंजाबी गायक दलजीत सिंह एवं ममता भारद्वाज ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरे परिसर में उत्साह एवं आनंद का माहौल बना रहा।
फोटो कैप्शन
रामपुर बुशहर : कार्यक्रम के दौरान परियोजना प्रमुख सम्मानित करते हुए।

