बूढ़ा महादेव मंदिर नित्थर में पवित्र कुंड की पुनः स्थापना, आस्था का हुआ पुनर्जागरण, महाशिव पुराण के पावन अवसर पर संपन्न हुआ धार्मिक अनुष्ठान, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

रामपुर बुशहर,22 जुन मीनाक्षी 

महाशिव पुराण के पावन अवसर पर बूढ़ा महादेव मंदिर नित्थर के प्रांगण में वर्षों पूर्व खंडित हुए पवित्र कुंड की पुनः स्थापना विधि-विधान एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।

मंदिर परिसर में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चारण एवं पूजा-अर्चना के बीच पवित्र कुंड की पुनः स्थापना की गई। यह केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर, आस्था और परंपराओं के संरक्षण एवं पुनर्जागरण का प्रतीक माना जा रहा है।

श्रद्धालुओं ने कहा कि बूढ़ा महादेव मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है और पवित्र कुंड की पुनर्स्थापना से धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को नई ऊर्जा मिली है। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।

आयोजकों ने इस अवसर पर सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *