योग अपनाएं स्वस्थ जीवन पाएं डी.ए.वी. स्कूल रामपुर में योग दिवस आयोजन

रामपुर बुशहर,20 जुन मीनाक्षी

डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल रामपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा अन्य कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए किया गया। प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। विद्यार्थियों को नियमित योग के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने का संदेश दिया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्या डाॅ. वर्षा सूद जी ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है तथा स्वस्थ जीवन के लिए इसे दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने सभी को नियमित योगाभ्यास करने के लिए प्रेरित किया।

योग दिवस में सभी ने स्वस्थ जीवन एवं निरोगी समाज का संकल्प लिया । इस अवसर पर विद्यालय में सकारात्मक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *