खमाडी में किया गया एतिहासिक व पारम्परिक बिरशी मेले का आयोजन, माता सिहासनी का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे क्षेत्र के लोग

रामपुर बुशहर,9 जून योगराज भारद्वाज

ननखड़ी के खमाडी में आए एतिहासिक व पारम्परिक बिरशी मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र की इष्ट देवी माता सिहासनी  खमाडी मौजूद रही। क्षेत्र के लोगों का इस मेले में सुबह से ही आना शुरू हो गया था। जैसे ही माता सिहासनी मेला मैदान में पहुंची उनके दर्शन करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। वहीं लोगों ने उनके दर्शन किए और आशिर्वाद प्राप्त किया। उसी के उपरांत मेला मैदान में माता सिहासनी की अध्यक्षता में पारम्परिक नाटी लगाई गई। जिसमें क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया। 

वहीं जानकारी देते हुए राजु आनंद ने बताया कि यह मेला एतिहासिक व पारम्परिक है। पहले इस मेले को महिलाओं के लिए आयोजित किया जाता था। महिलाएं बहुत कम अपने घरों से बाहर निकल पाती थी। ऐसे में उनके लिए मेले आयोजित किए जाते थे। लेकिन आज समय में काफी बदलाव आ चुका है। उन्होंने बताया कि आज महिलाएं मेले में बढ़ चढ़ कर भाग लेती है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर यहां पर महिलाओं के लिए रस्साकसी का भी आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न महिला मंडलों ने भाग लिया और बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि यह मेला पुर्वजों के समय से मनाया जाता है। आज भी क्षेत्र के लोगों की इस मेले के प्रति गहरी आस्था है। माता सिहासनी से लोग यहां पर आकर मिलते हैं और सुख समृद्धि का आशीर्वाद लेते हैं। माता का आशीर्वाद भी क्षेत्र के लोगों पर बना रहता है।

फोटो कैप्शन

रामपुर बुशहर : मेले में पारम्परिक नाटी लगाते हुए लोग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *