निगुलसारी में भुस्खलन को रोकने व सुरक्षित बनाने के लिए किया जाएगा आधुनिक तकनीकी का प्रयोग

13 करोड़ की लागत से जल्द शुरू होगा कार्य, राॅक बोल्ट का किया जाएगा इस्तेमाल

2021 में पेश आया था यहाँ भीषण हादसा पेश, उसके बाद विभाग ने उठाया सुरक्षा के लिए कदम

रामपुर बुशहर, 10 फरवरी

निगुलसारी में भूस्खलन को रोकने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग द्वारा आधुनिक तकनीकी का इस्तेमाल किया जाएगा! विभाग ने निगुलसारी में होने वाले भूस्खलन को रोकने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं! ताकि आने वाले बरसात के समय में यहाँ पर भूस्खलन ना हो इसको रोकने के लिए टेंडर अवार्ड कर दिया गया है, और अब जल्द ही इसका कार्य शुरू हो जाएगा! 

जानकारी देते हुए अधिशासी अभियंता रामपुर  राष्ट्रीय राजमार्ग 5 केएल सुमन ने बताया कि निगुलसारी में होने वाले भूस्खलन  को रोकने व सुरक्षित करने के लिए विभाग द्वारा टेंडर लगा दिया गया है! उन्होंने बताया कि 13 करोड़ की लागत से इस स्थान को सुरक्षित किया जाएगा! जिसका कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा! 

उन्होंने बताया कि भूस्खलन को रोकने के लिए पहले भू सर्वेक्षण की टीम ने इसका निरीक्षण किया!   उसी के उपरांत रिपोर्ट तैयार की गई और इसे सुरक्षित करने के लिए आधुनिक तकनीकी से कार्य किया जाएगा! 

उन्होंने बताया कि राॅक बोल्ट, एचटी केवल मेश डालकर व रॉक वाल बैरियर के माध्यम से इसे रोकने का प्रयास किया जाएगा! 

वही ं बता दे की राष्ट्रीय राजमार्ग 5 निगुलसारी के पास अगस्त 2021 में एक भीषण हादसा पेश आया था जहा पर 28 लोगों की मौके पर ही भुस्खलन के कारण मौत हो गई थी! 

इसके बाद भी यहाँ पर भुस्खलन का खतरा बना रहता है! इसी को मध्य नजर रखते हुए! राष्ट्रीय राजमार्ग 5 ने इसे सुरक्षित करने के लिए रिपोर्ट तैयार की और अब इस कार्य को जल्द शुरू कर दिया जाएगा! 

फोटो कैप्शन

रामपुर बुशहर : अधिशासी अभियंता केएल सुमन! 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *