भाजपा नेतृत्व की बात को मानने वालों को रातों रात वाशिंग मशीन में डालकर किया जाता है साफ : विक्रमादित्य सिंह

कहा हमें प्रतिद्वंद्वी से कोई लेना देना नहीं अपने लक्ष्य को करना है हासिल

जीत हासिल करने के लिए साम दाम दंड भेद का किया जाएगा प्रयोग

रामपुर बुशहर, 13 अप्रैल

रामपुर में विक्रमादित्य सिंह ने पहुंचने पर कहा की आज हमारा मंडी संसदीय क्षेत्र से टिकट फाइनल हो जाएगा। उन्होंने बताया कि जो भी आज तक मुझे पार्टी द्वारा जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे हमेशा से निभाया है। और आगे भी निभाएंगे। उन्होंने बताया कि सरकार में भी मुझे जो नेतृत्व मिला है मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उसे भी मेने निभाने का पुरा प्रयास किया है। कुछ चीजें हट कर होती है।
राष्ट्रीय नेतृत्व ने यह निर्णय लिया है कि मुझे इस बार मैदान में उतारा जाए। इसको लेकर केन्द्रीय नेतृत्व में प्रियंका जी ने मुझे यहाँ से टिकट देने को लेकर सपेश्ली आग्रह किया और कहा कि आप सबसे बेहतर उम्मीदवार हैं। उन्होंने जो सर्वे किया है। पार्टी का मान सम्मान रखना मेरा दाइत्व है। इसलिए मैदान में पुरी मजबूती के साथ उतरेंगे। उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री की विरासत हमारे साथ। उन्होंने बताया कि अभूतपूर्व विकास हिमाचल प्रदेश के हर कोने में किए गए हैं। उन्हें हम आगे लेकर जाएंगे। आपदा के समय में भी हमने बेहतर कार्य करने का हरसंभव प्रयास किया है। हमेशा दलगत नीति से उपर उठकर कार्य करने में विश्वास करता हूँ।

उन्होंने बताया कि मुझे प्रतिद्वंद्वी से कुछ भी लेना देना नहीं है। हमारा लक्ष्य जीत हासिल करना है। मेने भी प्रदेश का कोना कोना देखा है। कोना कोना घुमा हुं
और में आज यह कह देता हूँ कि हम इस सीट को सो प्रतिशत जीतेंगे। हमने कार्य किए हैं अब हमारे कार्य की आवाज पुरे देश में गुंजेगी। उन्होंने बताया कि शिमला में आगामी चुनाव को लेकर रूपरेखा तैयार की जाएगी। 17 विधानसभा क्षेत्र में जाकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं से संवाद किया जाएगा।

विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि इसमें हर चीज का उपयोग किया जाएगा साम दाम दंड भेद।
उन्होंने बताया कि विपक्षी पार्टी के पास धन बल की कोई कमी नहीं है। इस धन बल को जन बल से हराया जाएगा। संकल्प लेकर जनता के बीच जाना है। केन्द्र सरकार की दमनकारी नीतियां चलाई जा रही है। आज सीबीआई व इडी का आज दुरूपयोग किया जा रहा है। विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि जो इनकी बात मानते हैं उन्हें रातों रात वाशिंग मशीन में डालकर साफ कर दिया जाता है। लेकिन हमें इसको लेकर आवाज उठानी है। उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने भी इस सीट से नेतृत्व किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी नेतृत्व किया है, पंडित सुखराम ने भी किया अब मुझे इस सीट से नुमाइंदा बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *