रामपुर हाइड्रो पावर स्टेशन ने 1878.08 मिलियन यूनिट उत्पादन का लक्ष्य किया हासिल , परियोजना प्रमुख विकास मारवाह ने सभी को दी बधाई

रामपुर बुशहर,18 दिसंबर योगराज भारद्वाज

रामपुर हाइड्रो पावर स्टेशन ने 18 दिसम्बर को प्रातः 07:45 बजे वित वर्ष 2024-25 का डिजाईन एनर्जी (1878.08 MU) उत्पादन का लक्ष्य हासिल कर लिया है। यह लक्ष्य तीन महीने से भी अधिक समय पहले पूरा कर लिया गया है। यह लक्ष्य दूसरा सबसे तीव्र डिजाईन एनर्जी उत्पादन का कीर्तिमान है जो कि दिसम्बर महीने में हासिल किया गया है।

इससे पहले 15 दिसम्बर, 2019 को सबसे तीव्र डिजाईन एनर्जी उत्पादन का लक्ष्य वित वर्ष 2019-20 में हासिल किया था। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख विकास मारवाह द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्बोधित किया गया। अपने सम्बोधन में परियोजना प्रमुख ने एसजेवीएन प्रबंधन के मार्गर्दशन तथा सहयोग के लिए धन्यवाद किया। साथ ही रामपुर एचपीएस में कार्यरत सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों जिनका इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग रहा उनका भी धन्यवाद एवं प्रोत्साहन किया। साथ ही स्थानीय प्रशासन एवं जनता का भी धन्यवाद किया। 

रामपुर जल विद्युत परियोजना 412 मेगावाट एवं नाथपा झाकडी जल विद्युत परियोजना (1500 मेगावाट ) के साथ टेंडम में संचालित की जा रही है। हाल ही में 16 दिसम्बर को रामपुर जल विद्युत परियोजना ने वााणिज्यक उत्पादन के उतकृष्ठ 10 वर्ष पूरे किये है। 

यह परियोजना हमेशा ही उर्जा उत्पादन के क्षेत्र में अपनी उपलिब्धयों के लिए जानी जाती है तथा उर्जा उत्पादन के क्षेत्र मे देश एवं प्रदेश के निरन्तर विकास में अपना योगदान प्रदान कर रही है। यह उपलब्धि परियोजना के तकनीकी स्तर, रख-रखाव एवं संचालन में हो रहे निरन्तर सुधार को दर्शाती है।

परियोजना प्रमुख ने रामपुर एचपीएस मे कार्यरत सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से निरन्तर लगन व कडी मेहनत करने का आग्रह किया ताकि यह परियोजना आने वाले समय में उर्जा उत्पादन के क्षेत्र में नये कीर्तिमान स्थापित कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *