रामपुर बुशहर ,26 जुन
शिमला जिला के रामपुर उपमंडल के तहत तकलेच चौकी क्षेत्र में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा पेश आया। उरमण नामक स्थान पर एक पिकअप वाहन (HP06B-2420) दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भयावह था कि वाहन में सवार सभी छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त पिकअप में कुल छह लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे तथा शवों को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की गई।
मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है—
अभिषेक सनी (23), पुत्र नरसिंह सानी, गांव शरनाल, डाकघर काशापाट, तहसील रामपुर, जिला शिमला।
लायक राम (56), पुत्र मागु राम, गांव पाठ, डाकघर काशापाट, तहसील रामपुर, जिला शिमला।
अशोक जेन (32), पुत्र ध्यान जेन, गांव छलटा, डाकघर काशापाट, तहसील रामपुर, जिला शिमला (चालक)।
नीतीन (23), पुत्र मैन सिंह जेन, गांव छलटा, तहसील रामपुर, जिला शिमला।
आशा कुमारी, पत्नी सत्य प्रकाश, गांव कुवाणु, डाकघर बिशलाधार, तहसील आनी, जिला कुल्लू।
युगल, पुत्र सत्य प्रकाश, गांव कुवाणु, डाकघर बिशलाधार, तहसील आनी, जिला कुल्लू।
पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे से रामपुर और आनी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय प्रशासन मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने में जुटा हुआ है।

