स्कूल प्रवक्ता संघ जिला शिमला की रामपुर में हुई बैठक, जिला शिमला के अध्यक्ष पद के लिए देवेंद्र सिंह लक्टू का किया गया चयन 

रामपुर बुशहर, 22 जून मीनाक्षी 

  हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ जिला शिमला की एक आवश्यक बैठक का आयोजन पदम राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर बुशहर के सभागार में किया गया, जिसमें जिला शिमला के अध्यक्ष पद पर  देवेंद्र सिंह लक्टू का चयन सर्व सहमति से किया गया l इस अवसर पर राज्य अध्यक्ष  अजय नेगी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की  l 

यह जानकारी देते हुए जिला शिमला महासचिव  आकाशदीप ने बताया कि राज्य अध्यक्ष  अजय नेगी के कारण रिक्त हुए जिला अध्यक्ष शिमला के पद पर  देवेंद्र सिंह लक्टू का चयन सर्व सम्मति से किया गया, जिसकी घोषणा राज्य अध्यक्ष द्वारा की गयी l इसके अतिरिक्त वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर  सुरेंद्र कंवर का चयन किया गया l बैठक के दौरान जिला शिमला के विभिन्न  खण्डों के पदाधिकारियों ने प्रवक्ताओं से संबंधित विभिन्न  मुद्दों एवं समस्याओं पर गहन चिंतन एवं विचार-विमर्श  किया  और अपनी मांगों को प्रदेश सरकार के समक्ष पुरजोर तरीके से  उठाने का संकल्प लिया l 

नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष ने अपने संबोधन में प्रदेश कार्यकारिणी एवं समस्त प्रवक्ता संघ के सदस्यों  का उन्हें अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपने हेतु आभार प्रकट किया l  उन्होंने कहा कि वह पूर्ण ईमानदारी एवं निष्ठा से  जिला शिमला के समस्त प्रवक्ताओं की समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास करेंगे l

इस बैठक में पूर्व राज्य अध्यक्ष लोकेंद्र नेगी,   रतन चंद गुप्ता प्रधानाचार्य पदम राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर,  यशपाल ठाकुर  प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दत्तनगर,  रोशन वर्मा प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गानवीं,  जिला शिमला कोषाध्यक्ष  गगन चौहान, प्रेमपाल दुल्टा,  राजेंद्र मेहता, अजीत कुमार,विवेक मेहता, डॉ० विनोद मेहता, दुर्गा  सिंह मेहता, दिनेश भलूनी, देवेंद्र हस्टा, दिव्य दत्त शर्मा, दीपचंद, खोजानंद शर्मा,  सिकंदर, विनोद नेगी, संतोष शर्मा, अजय शर्मा, वीरेंद्र नेगी, कृष्णा नेगी, बिंदु कश्यप, अदिति  सूद, सीमा सोनी, सुमन चंदेल, श्याम लता सहित  लगभग 100 से अधिक प्रवक्ता उपस्थित रहे l

फोटो कैप्शन 

रामपुर बुशहर : नई कार्यकारिणी का गठित।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *