हिमालयन जीनियस हब में आयोजित हुआ समारोह, अभिभावकों ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह
रामपुर बुशहर, 1 नवंबर मीनाक्षी
रामपुर बुशहर स्थित हिमालयन जीनियस हब-युसीएमएएस
सेंटर में रविवार को लेवल कम्पलीशन सर्टिफिकेट वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान युसीएमएएस
कार्यक्रम के तहत अपना निर्धारित स्तर सफलतापूर्वक पूरा करने वाले होनहार बच्चों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में बच्चों के अभिभावक भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों की उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर सेंटर इंचार्ज गुर दास जोशी ने बताया कि युसीएमएएस (यूनिवर्सल कॉन्सेप्ट ऑफ मेंटल अरिथमेटिक सिस्टम) एक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य बच्चों की मानसिक क्षमता, एकाग्रता और गणितीय कौशल को विकसित करना है।
उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में तेज गणना करने की क्षमता के साथ-साथ आत्मविश्वास और सीखने की दक्षता भी बढ़ती है। हिमालयन जीनियस हब का उद्देश्य ‘आज का एक कदम, बेहतर कल की ओर के संदेश के साथ बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में प्रयास करना है।
अंत में गुर दास जोशी ने सभी सफल बच्चों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने बच्चों को भविष्य में भी इसी लगन और मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
फोटो कैप्शन
रामपुर बुशहर : कार्यक्रम में मौजूद छात्रों को किया सम्मानित।

