शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आदतन नशा तस्कर पर पीआईटी – एनडीपी एस  के तहत डिटेंशन, फरार आरोपी चेतन चौहान चंडीगढ़ से गिरफ्तार, कैथू जेल भेजा गया

शिमला, 26 अप्रैल मीनाक्षी 

जिला शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए आदतन अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी कड़ी में बार-बार अपराध करने वाले तस्करों के विरुद्ध पीआईटी – एनडीपीएस

के तहत निरोधात्मक कार्रवाई को प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है।

इसी क्रम में आरोपी चेतन चौहान, पुत्र  मोहर सिंह, निवासी गांव  भड़ावली, डाकघर नौगली, तहसील रामपुर, जिला शिमला के विरुद्ध प्रस्तावित डिटेंशन कार्रवाई को हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा मंजूरी प्रदान की गई, जिसके बाद  पीआईटी – एनडीपीएस एक्ट 

 के अंतर्गत डिटेंशन आदेश विधिवत पारित किए गए।

पुलिस के अनुसार, आरोपी चेतन लंबे समय से रामपुर क्षेत्र से फरार चल रहा था। कार्रवाई करते हुए शिमला पुलिस की टीम ने 25 अप्रैल को चंडीगढ़ के मनीमाजरा स्थित एक गेस्ट हाउस से उसे गिरफ्तार कर लिया।

आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को कैथू जेल, जिला शिमला में दाखिल किया गया है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके विरुद्ध पहले भी एनडीपीएस एक्ट  के तहत दो मामले दर्ज 

थाना रामपुर में है।

दोनों ही मामलों में आरोपी चिट्टा तस्करी में संलिप्त पाया गया था। उसकी लगातार आपराधिक गतिविधियों और पुनरावृत्ति की प्रवृत्ति को देखते हुए यह निरोधात्मक कार्रवाई अमल में लाई गई है।

पुलिस ने बताया कि अब तक शिमला पुलिस द्वारा ऐसे 35 आरोपियों के खिलाफ पीआईटी – एनडीपीएस एक्ट 

 के तहत डिटेंशन कार्रवाई करते हुए उन्हें तीन-तीन महीने के लिए जेल भेजा जा चुका है।

जिला शिमला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करी के विरुद्ध इस प्रकार की सख्त और निरंतर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

फोटो कैप्शन 

रामपुर बुशहर : पुलिस के साथ चेतन चौहान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *